फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: जयराम बोले-सरकार रिपीट करने की चुनौती, जो साथ चलेगा उसे ही याद रखा जाएगा

Mon, 10 Oct 2022 07:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 2017 में सरकार बनाने की चुनौती थी। अब रिपीट करने की है। जो साथ चलेगा, उसे ही याद रखा जाएगा। सभी एकजुट होकर चलें, जीत तय है और होगी।
विज्ञापन
मंडी में सीएम जयराम व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के विपाशा सदन मंडी में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पंच परमेश्वर सम्मेलन हुआ। इसमें सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 2017 में सरकार बनाने की चुनौती थी। अब रिपीट करने की है। जो साथ चलेगा, उसे ही याद रखा जाएगा। सभी एकजुट होकर चलें, जीत तय है और होगी। सबसे कठिन चुनाव पंचायत प्रधान का होता है। भलीभांति पता होता है कि किस व्यक्ति की क्या आस्था है। सबको साथ लेकर चलने का दायित्व पंचायत प्रतिनिधियों का ही है।

विज्ञापन


अब पंचायत चुनाव के मतभेद भुलाकर साथ चलने का समय है। सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करें। प्रधानों को पहले विकास कार्यों के लिए 10 हजार नहीं मिलते थे। प्रस्ताव पारित कर थक जाते थे, अब बिना मांगे लाखों रुपये विकास कार्यों के लिए मिल रहे हैं। विधायक निधि, सांसद निधि और उपायुक्त से सीधा पैसा मिल रहा है। सीएम ने कहा कि पंचायत प्रधान डंगे लगाने तक सीमित न रहें। पंचायत के समग्र विकास के लिए कार्य करें।

मुख्यमंत्री जयराम ने लिया भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन के लिए सोमवार को कुल्लू पहुंचे। उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने ढालपुर में भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। ढालपुर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री रथ मैदान में लालड़ी में पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री ने भी लालड़ी में लोगों के साथ नाटी डाली। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।  इसके बाद मुख्यमंत्री कुल्लू के लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। यहां उनका कुल्लवी टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाया। गौर रहे कि मंगलवार को कलाकेंद्र से मुख्यमंत्री दशहरा का समापन करेंगे। दशहरा के समापन के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे करोड़ों की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें