फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जिले में 15 सालों से स्कूल में चल रहा है आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र

Wed, 08 Aug 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरोट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में विकास और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने की दुहाई देने वाली कांग्रेस और भाजपा की सरकारें झरवाड़ आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र को भवन तक मुहैया नहीं करवा सकी हैं। हद तो यह है कि उपकेंद्र कहीं और नहीं, बल्कि प्राथमिक स्कूल कूटगढ़ के एक कमरे में चल रहा है।

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में मरीजों की आवाजाही से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। 22 लाख की लागत से निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन की वर्ष 2014 में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने नींव रखी थी, लेकिन भवन आज तक नहीं बना।

विज्ञापन

इससे मियोट, खलैहल, बड़ी व छोटी झरवाड़ गांवों के लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा केडी शर्मा का कहना है कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी। ऐसा है तो स्कूल से उपकेंद्र शिफ्ट करवाया जाएगा। केंद्रीय पाठशाला बरोट के मुख्य अध्यापक रमेश ने बताया कि डिस्पेंसरी 15 साल से स्कूल में चल रही है। आयुर्वेदिक विभाग को कई बार पत्राचार किया, लेकिन हर बार अनसुना कर देते हैं। 

लोगों की मानें तो पहले यह केंद्र लकड़ी के शेड में चलाया जा रहा था। शेड गिरने के बाद से इसे स्कूल के एक कमरे में 15 साल से चलाया जा रहा है। स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। संबंधित विभाग को इस संबंध में निर्देश दे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें