फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Himachal: मुख्यमंत्री भगवंत मान और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आएंगे शिमला

Tue, 16 Aug 2022 09:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 आप के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में प्रेस सम्मेलन में संबोधित कर कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता पर रहते हुए लोगों को गुमराह किया है। दोनों दलों के नेताओं ने अभी तक लोगों को झूठे आश्वासन ही दिए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बुधवार को शिमला आएंगे। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सुरजीत ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस ने सत्ता पर रहते हुए लोगों को हमेशा गुमराह किया है। दोनों दलों ने लोगों को झूठे आश्वासन ही दिए हैं। आप के ये दोनों नेता हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए बड़े एलान करेंगे। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब ईमानदार राजनीति की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


आप ने पहले दिल्ली और फि र पंजाब की जनता को गारंटी दी। सभी गारंटियों को सरकार बनने के बाद पूरा किया गया। अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। यहां भी आप की सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता को जो गारंटी दी थी, वह सरकार बनने के तीन महीने में ही पूरी हो गई है। पंजाब की जनता को 300 यूनिट बिजली फ्र ी मिल रही है। 15 अगस्त को पंजाब में 75 मोहल्ला क्लीनिक जनता को समर्पित कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें