फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर पहुंचे वेटलिफ्टर विकास, प्रशंसकों ने सिर-आंखों पर बैठाया

Tue, 16 Aug 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

विकास ठाकुर पटनौण स्थित पैतृक घर पर भंडारे में भाग लेने के लिए माता-पिता के साथ पहुंचे हैं। विकास ठाकुर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी टौणीदेवी में सम्मानित किया।
विज्ञापन
विकास ठाकुर का हमीरपुर में जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले विकास ठाकुर अपने गृह जिले हमीरपुर में पहुंचे हैं। लोगों ने विकास ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। विकास ठाकुर भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर सेवारत हैं। वह हमीरपुर जिले की टौणीदेवी तहसील के गांव पटनौण के रहने वाले हैं, लेकिन पिता के रेलवे में होने के कारण वह लुधियाना में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को विकास ठाकुर के हमीरपुर पहुंचने पर युवा वर्ग विकास ठाकुर के साथ सेल्फी लेने को काफी उत्सुक नजर आया। टौणीदेवी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और भाजपा नेता विजय बहल ने विकास ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं घर पहुंचने पर विकास ठाकुर की बहन अभिलाषा ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन


एशियाड, ओलंपिक में स्वर्ण लाने की कोशिश : विकास 
विकास ठाकुर ने बताया कि उन्हें स्वर्ण पदक नहीं जीत पाने का मलाल है। अगली बार कड़ी मेहनत कर देश के लिए एशियाड और ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करेंगे। विकास ठाकुर ने बताया कि वेटलिफ्टिंग की ट्रेनिंग लुधियाना में हासिल की है। हिमाचल के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन हिमाचल में अभी भी युवाओं को खेलों में सही प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुधार किया जा रहा है और जल्दी ही हिमाचली युवा नेशनल खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ मुलाकात की और आगे अच्छा करने के लिये हौसला अफजाई की है, इससे उन्हें खुशी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें