मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता हर्ष महाजन और एक आला अफसर की वीरभद्र सिंह और जीएस बाली के बीच रिश्ते सुधारने की मेहनत रंग लाई। वीरवार को शाम होते होते दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुलाकात हुई। इस दौरान गिले शिकवे भूल कर नई शुरूआत करने की बात की गई।
वीरभद्र सिंह के दूत के तौर पर हर्ष महाजन और मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आला अफसर ने वीरवार को सचिवालय में बंद कमरे में जीएस बाली से बातचीत हुई।
दोनों ने बाली को समझाने की पूरी कोशिश की। साथ ही इनके बीच पैदा हुई गलतफहमी को दूर की गई। इसका शाम होते ही नतीजा सामने आ गया। शाम साढ़े छह बजे वीरभद्र और बाली के बीच डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मंत्रणा हुई।