फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से डेढ़ दर्जन घर और गौशालाएं तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही जारी है। जिला कुल्लू के उपमंडल आनी के भैरडनाला में बादल फटने से करीब डेढ़ दर्जन घर और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दो गौशालाओं में बंधी तीन गायें बह गईं। तीन पुलियां भी बह गई हैं। क्षेत्र के नालदेहरा में बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में भी मलबा घुस गया है।
विज्ञापन


साइंस ब्लॉक में पानी भर गया है। प्रधानाचार्य शिवराम ठाकुर और एनएसएस प्रभारी पूर्ण शर्मा ने बताया कि स्कूल में घुसे मलबे और पानी को छात्रों के साथ मिलकर बाहर निकाल रहे हैं। एसडीएम आनी डा. चिरंजी लाल चौहान ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया है।

चौहान के अनुसार आपदा से करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रभावितों को फौरी राहत दी जा रही है। उधर, शिमला के कोटखाई अस्पताल के साथ लगते नाले और चंबा-भरमौर मार्ग पर करियां नाले में भी बाढ़ आने से दुकानों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, सोमवार को बिलासपुर जिले में भारी बारिश से 6 मकान और एक गौशाला गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी भारी बारिश की चेतावनी

उधर, मंडी के हणोगी में बारिश के बीच एक बस स्किड होकर सड़क किनारे एंगल में घुस गई और ढांक में लटक गई। बस में बैठी 30 सवारियां बाल-बाल बच गईं। उधर, धर्मपुर में मलबे में दबी महिला का शव भी निकाल लिया है। औट-लूहरी एनएच बंजार के साथ लगते मंगलौर के पास भूस्खलन से करीब तीन घंटे बाधित रहा।

मार्ग अवरुद्ध होने से लंबा जाम लग गया और घंटों वाहन फंसे रहे। ऊना के नंदपुर में चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच अभी भी बहाल नहीं हो पाया है। वाहन वाया टकारला भेजे जा रहे हैं। प्रदेश में अभी भी 100 के ज्यादा संपर्क सड़कें ठप हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के एक-दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार 16 अगस्त तक प्रदेश के अधिकतर स्थानों में गर्ज के साथ बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में सोलन के अर्की में सबसे ज्यादा 145, धर्मशाला में 34 और शिमला में 12.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें