फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीन पांवटा, ग्रीन पांवटा मुहिम को बिग बी समेत कई हस्तियों से मिली सराहना

Thu, 04 Oct 2018 06:00 AM IST
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने क्लीन पांवटा, ग्रीन पांवटा मुहिम की सराहना की है। कहा कि इस तरह की मुहिम में हर नागरिक को सहयोग देना चाहिए। एक टीवी के लाइव शो में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


देश भर में चलाए गए जन जागरूकता अभियानों में हिमाचल के पांवटा में वर्ष 2015 में शुरू जागरूकता अभियान और डाक्युमेंटरी को देश की टॉप थ्री में जगह मिली।

मुंबई में एक टीवी चैनल ने अमिताभ बच्चन के साथ लाइव कार्यक्रम में हेमा मालिनी, सोनू निगम समेत देश के प्रतिष्ठित लोगों, नेताओं, समाजसेवी कार्यकर्ताओं, जागरुकता अभियान चलाने वाले संगठनों को शामिल किया।

हिमाचल का सौभाग्य रहा कि पांवटा में जून 2015 से शुरू क्लीन पांवटा, ग्रीन पांवटा मुहिम को भी इसमें स्थान मिला। घर-घर स्वच्छता की अलख जगाने वाली इस मुहिम से प्रभावित होकर फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक तिवारी ने जन जागरूकता अभियान पर डाक्युमेंटरी बनाई थी। इसे देश की करीब 400 डाक्युमेंटरी में टॉप-3 में शामिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी ने सराही स्वच्छता मुहिम

फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक तिवारी ने कहा कि अपने होम टाउन पांवटा के लोगों की तरफ से कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व का मौका मिला। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, टीवी चैनल के मालिक प्रणव रॉय तथा न्यूयार्क से कार्यक्रम देख रहे अनुपम खेर ने क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा की सराहना की है।

इसके लिए पूरी सीपीजीपी टीम व पांवटा क्षेत्रवासी बधाई के पात्र है। विवेक तिवारी ने कहा कि भविष्य में स्वच्छता मुहिम में प्रशासन व पांवटा नप कमेटी की भूमिका अहम रहेगी।

हरियाणा सीमा के कुल्हाल से बातपुल तक जीरो टोलरेंस क्षेत्र बनाया जाए। कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने भी क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा कहकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें