फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की, महिला कर्मी समेत आधा दर्जन घायल

Tue, 14 Dec 2021 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी में रोष रैली के बाद बेरिकेड को तोड़ने की कोशिश में युकां कार्यकर्ताओं की पुलिस जवानों के साथ धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारी समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हाथापाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे दिन भी जोरावर स्टेडियम में जमकर हल्ला हुआ। मंगलवार को विस का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मचारियों के बीच धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारी समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। युवा कांग्रेस का एक कार्यकर्ता बेसुध होकर गिर गया और महिला पुलिस कर्मी को कंधे पर चोट आई, जिन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


जोरावर स्टेडियम सिद्धबाड़ी में रोष रैली के बाद बेरिकेड को तोड़ने की कोशिश में युकां कार्यकर्ताओं की पुलिस जवानों के साथ धक्कामुक्की हो गई। सुबह ही कार्यकर्ता मेला ग्राउंड दाड़ी और घंटाघर सिद्धबाड़ी में एकत्रित हुए। युका कार्यकर्ता सुबह करीब साढ़े 11 बजे इकट्ठा होने लगे। इसके बाद मेला ग्राउंड दाड़ी से जोरावर स्टेडियम का रुख किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। करीब दो बजे जोरावर स्टेडियम पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का रुख किया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। 

डीसी को ज्ञापन, सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए उपायुक्त
महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस जवानों, पीसमील वर्करों और आउडसोर्स कर्मियों का शेषण रोकने के लिए किए जा रहे प्रदर्शन का ज्ञापन युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने सरकार के नुमाइंदों को सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर जिलाधीश को ही ज्ञापन सौंपना है तो वे उन्हें कहीं भी ज्ञापन सौंप सकते हैं, लेकिन बाद में उन्होंने जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। जिलाधीश और एसपी कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन


मुकेश ने सदन में उठाया मामला
उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने सदन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के आरोप का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि युकां बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज किया। यह गलत हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि इस संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें