फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पोस्टर लगाने पर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Thu, 03 Nov 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)/हमीरपुर

सार

नाव प्रचार के दौरान सिरमौर जिले के संगड़ाह हलके में पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस में देकर अपना-अपना पक्ष रखा है। 
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह हलके में पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस में देकर अपना-अपना पक्ष रखा है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।   जानकारी अनुसार बुधवार रात काकोग नामक स्थान पर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। ईश्वर चंद और निका राम के बीच यह मारपीट हुई है।

विज्ञापन


मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को इधर-उधर किया गया। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज करवाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ईश्वर चंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया था, जहां से उसे कान में लगी चोट का निरीक्षण करने के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुजानपुर में भाजपा कार्यालय पर हमला
वहीं, हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के तहत झनिक्कर में कुछ लोगों ने बुधवार देर रात करीब 11:00 बजे हमला बोल दिया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं। हमले में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं ने टौणीदेवी पुलिस चौकी को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बुधवार को झनिक्कर भाजपा कार्यालय में चुनावों को लेकर बैठक चल रही थी, उस दौरान यह वारदात सामने आई है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को झनिक्कर गांव के मदन लाल पुत्र ऊधो राम ने लड़ाई-झगड़ा व मारपीट होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मदनलाल ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि भाजपा पार्टी कार्यालय झनिक्कर में बुधवार रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। नजदीकी दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उन पर फेंकी गईं और डंडों से हमला किया गया।
विज्ञापन


जिसमें मदन लाल के अलावा राकेश कुमार, सतीश कुमार व अमित कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी चारों घायलों का मेडिकल करवाया है। उधर, हमीरपुर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि टौणीदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी केवल सिंह ने झनिक्कर में मारपीट की सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, हरीश शर्मा, संसदीय प्रवक्ता अंकुश ठाकुर और सुजानपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी हार देखकर बौखला गए हैं। जिस कारण वह भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। गत दिवस भी कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जनता कांग्रेस नेताओं की हकीकत जान चुकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें