फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला पहुंचे सीजेआई, राजभवन में हुआ भव्य स्वागत

Fri, 19 Aug 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
CJI
विज्ञापन
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर का राजभवन शिमला में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी अनिता ठाकुर और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और लेडी गवर्नर दर्शना देवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश का राजभवन में स्वागत किया।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर 19 अगस्त को सुबह 9:30 बजे शिमला के समीप घंडल में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। इसी दिन वह घंडल में न्यायिक अकादमी परिसर के आवासीय खंड का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह, हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

वीरवार को राजभवन शिमला में हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर, न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति पीएस राणा, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह
विज्ञापन


ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बारोवालिया, मुख्य सचिव वीसी फारका, पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, पंजीयक न्यायिक चिनाग भानू प्रताप सिंह, राज्यपाल के सचिव पुष्पेंद्र राजपूत और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने भी भारत के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

 
विज्ञापन

सीजेआई ने ससुराल में लिया खीर-पूड़े का स्वाद

देव राज शर्मा-सराहां (सिरमौर)। देश का मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनने के बाद पहली बार अपनी ससुराल दाडो देवरिया पहुंचे टीएस ठाकुर ने बीते बुधवार को कुल देवी के दर्शन कर रात को यहां खीर-पूडे़ का लुत्फ लिया। उन्होंने इलाके के बुजुर्ग अमर सिंह, कृष्ण सिंह और ससुराल वालों से लंबी वार्ता भी की।

इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी अमिता ठाकुर, सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चिराग भानू, उच्च न्यायालय के सचिव डॉ. बलदेव सिंह, आरके चौधरी आदि भी मौजूद थे। वीरवार सुबह करीब 11:15 बजे शिमला रवाना होने से पूर्व उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने उन्हें माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर का चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें