फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासियों को सपना दिखाकर भूल गई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी डेवलपमेंट प्लान में भवन निर्माण की छूट का है प्रावधान, विभागों को नहीं दी कॉपी
विज्ञापन

लोगों से से की थी सुझाव देने की अपील
लोग बोले, पहले प्लान तो दिखाए सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी साल में शहरवासियों को अपनी पसंद का आशियाना बनाने की छूट देने का सपना तो सरकार ने दिखा दिया लेकिन इस पर काम करना भूल गई। आठ फरवरी को लांच किए सिटी डेवलपमेंट प्लान का चार दिन बाद भी कोई अता पता नहीं है।
हालत यह है कि टीसीपी विभाग चार दिन में इसे नगर निगम और साडा दफ्तरों में रखना तो दूर अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं कर पाया। विभाग से पूछे जाने पर शाम पौने सात बजे इसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आठ फरवरी को प्रेसवार्ता बुलाकर इस प्लान को जारी करते हुए शिमला की जनता को कई सब्जबाग दिखाए थे। अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए मंत्री ने कहा था कि जो काम 40 साल में नहीं हुआ उसे भाजपा सरकार ने अब पूरा कर दिया।
विज्ञापन

दावा था कि नगर निगम चुनाव से पहले ही इस प्लान को लागू कर दिया जाएगा। शहर की जनता से इस प्लान पर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने की भी मंत्री ने अपील की थी। यह प्लान टीसीपी की वेबसाइट के अलावा नगर निगम और साडा के दफ्तरों में रखने को कहा गया था ताकि लोग इसे जान सके। लेकिन चार दिन बाद भी टीसीपी इसे जारी नहीं कर पाया है। शहर की जनता राहत की उम्मीद लिए नगर निगम, टीसीपी और साडा दफ्तरों के चक्कर काटने लगी है, लेकिन यहां प्लान की कॉपी न मिलने की बात कहकर वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में अब कई लोग कहने लगे हैं कि यह भाजपा का कोई चुनावी शिगूफा तो नहीं है। टीसीपी विभाग का कहना है सोमवार तक इसकी कॉपी सभी विभागों में दे देंगे।
विज्ञापन

आपत्तियां तो ले लेंगे
पहले प्लान तो मिले
भवन निर्माण से जुड़े इस प्लान की जानकारी नगर निगम तक को नहीं है। निगम को इसकी कॉपी तक नहीं दी है। लोग आपत्तियों को लेकर पूछ रहे हैं। इन्हें एपी शाखा भेजा जा रहा है। एपी शाखा का कहना है कि इस बारे में टीसीपी से ही पूछना चाहिए। इनके पास कोई प्लान नहीं आया है। ऐसे में अभी आपत्तियां नहीं ले सकते और न ही इसकी जानकारी दे सकते हैं। इस बारे में नगर निगम आयुक्त से बात की गई तो उन्होेंने बताया कि अभी उनके पास प्लान की कॉपी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें