फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सदन में धक्कामुक्की पर सीटू प्रदेशाध्यक्ष समेत 3 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, थाना सदर के एसएचओ हुए हैं चोटिल

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम सदन में जबरन घुसकर हंगामा और धक्कामुक्की करने के मामले में पुलिस ने सीटू के नेताओं समेत सैहब सोसायटी के प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें थाना सदर के एसएचओ भी चोटिल हुए हैं। टांग में चोट के कारण वह लड़खड़ाते हुए देखे गए।
मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, विवेक कश्यप और सैहब सोसायटी के एक अन्य कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बचत भवन में शुक्रवार को आयोजित नगर निगम के सदन के दौरान सीटू के नेता और सैहब सोसायटी से बर्खास्त कर्मियों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान गुस्साए सीटू नेता और कर्मचारियों ने नगर निगम महापौर का घेराव भी किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम सदन में जबरन घुस गए। पुलिस की टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह किसी को सुनने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ भी प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी थी। नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार शाम को इस बारे में लिखित शिकायत थाना सदर में दी। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीटू के नेताओं समेत कर्मचारियों को पुलिस शनिवार को हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ होती रही। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी की है। इस आधार पर सदन में जबरन घुसने और धक्कामुक्की करने वाले प्रदर्शनकारियों की भी पहचान की जा रही है। एएसपी अभिषेक ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें