फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजराइल, अमेरिका के खिलाफ शिमला में प्रदर्शन

Sun, 10 Aug 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न जन और वर्गीय संगठनों ने शनिवार को उपायुक्त दफ्तर के बाहर फिलिस्तीन पर इजराइल द्वारा किए जा रहे हमलों का विरोध जताया। सीटू, एसएफआई, हिमाचल किसान सभा और डीवाईएफआई ने संयुक्त तौर पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सीटू के राज्य अध्यक्ष जगतराम ने कहा कि फिलिस्तीन के गाजापट्टी क्षेत्रों में लगातार जारी इस युद्ध से क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं तबाह हो गई हैं। अमेरिका और अन्य साम्राज्यवादी देशों की शह पर इजराइल हमले कर रहा है।

डीवाईएफआई के राज्य अध्यक्ष बलवीर पराशर ने कहा कि मोदी सरकार इस मसले पर दोहरी नीति अपना रही है। एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन में इजराइली हमलों के खिलाफ पारित प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ देश की संसद में हमलों के खिलाफ बयान नहीं दिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डा. कुलदीप सिहं तंवर, महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवर, सीटू के राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने संबोधित किया।

इस दौरान कोषाध्यक्ष राम प्रकाश, एसएफआई के राज्य सचिव मुनीश शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश मेहता, सह सचिव पुनीत धांटा, महिला समिति की राज्य कोषाध्यक्ष फालमा चौहान, जिलाध्यक्ष सोनिया, कपिल भारद्वाज, बचन सिंह नेगी, किशोरी ढटवालिया, पवन, बालक राम, प्रेम कायथ, चंद्रकांत वर्मा, कपिल शर्मा, रोनी भलूणी, प्रियंका, रामू खैरालिया, पवन शर्मा, सुरेश और जय शिव सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें