फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कैसे पूरी होगी सीएम की ये घोषणा?

Fri, 20 Mar 2015 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के लिफ्ट के पास सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त हुए 16 दिन बीतने के बाद भी पक्का डंगा लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं सरकार शहर के सर्कुलर रोड को चौड़ा करने की घोषणा कर रही है। बुधवार को बजट भाषण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सर्कुलर रोड को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से चौड़ा कराने की बात कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तर्क दिया कि राजधानी शिमला में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। सर्कुलर रोड शहर का मुख्य परिवहन मार्ग है, इसलिए सैलानियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सर्कुलर रोड को चौड़ा किया जाएगा। सड़क इतनी चौड़ी होगी कि एकसाथ दो बसें आसानी से गुजर सकेंगी। मुख्यमंत्री की यह घोषणा शहर के लोगों के गले नहीं उतर रही।

लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली कितनी चुस्त है इसका नमूना शहर की जनता लिफ्ट के पास क्षतिग्रस्त सड़क को देख कर लगा चुकी है। बिना संभावना के सर्कुलर रोड को कैसे चौड़ा किया जाएगा यह बड़ा सवाल है। सर्कुलर रोड के किनारे फुटपाथ इसलिए नहीं बन रहे क्योंकि यहां जगह नहीं है ऐसे में सड़क कैसे चौड़ी होगी यह शहर के लोगों को समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन


सर्कुलर रोड पर सड़क किनारे भवन निर्माण हो चुका है, जहां भवन नहीं वहां सड़क किनारे पेड़ हैं। ऐसे में सड़क कैसे चौड़ी होगी समझ से बाहर है। यह दावा कि सड़क इतनी चौड़ी होगी कि एकसाथ दो बसें निकल सके भ्रमित करने वाला है। रोड के अधिकतर भाग में इस समय दो बसें आसानी से गुजर जाती हैं।

दोगुने किराये की मार झेलने वालों को राहत नहीं
सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रैफिक वन वे होने के कारण दुगने किराये की मार झेल रहे हजारों लोगों को 16 दिन बाद भी राहत नहीं मिली है। उपनगरों के लिए बेम्लोई से बसों का संचालन शुरू करने को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं। प्रशासन का दावा है कि सड़क पूरी तरह बंद होने पर ही वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाएगी।

छोटा शिमला, संजौली, ढली, खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी, कसुम्पटी और मैहली के हजारों लोगों को न सिर्फ दुगना किराया खर्च करना पड़ रहा है बल्कि समय भी दुगना लग रहा है। वहीं सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद होने की स्थिति में शहर में बसें कैसे चलेंगी इसे लेकर प्रशासन ने बैकअप प्लान तैयार किया है।

ट्रैफिक पुलिस, एचआरटीसी और अन्य संबंधित महकमों के जानकारों की राय लेकर प्लान बनाया गया है। प्लान के तहत बसों का संचालन बैम्लोई से करना प्रस्तावित है। सूत्र बताते हैं कि प्रशासन द्वारा तैयार किए बैकअप प्लान में बैम्लोई से छोटा शिमला, संजौली और ढली रूट, खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी, मैहली और कसुम्पटी रूट तथा टूटीकंडी आईएसबीटी रूटों पर बसें चलाना प्रस्तावित हैं। बावजूद इसके इस पर अमल नहीं हो रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें