फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि कांप गए सभी

Fri, 20 Mar 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में मिड डे मील का खाना बना रहे कर्मचारियों के साथ ऐसा हादसा हुआ कि सभी के डर के मारे रोंगटे खड़े हो गए। सभी ने इधर उधर भागकर जान बचाई। घटना हिमाचल के हमीरपुर राजकीय माध्यमिक पाठशाला गरस्याण, हणोह में पेश आई।
विज्ञापन


यहां स्कूल की रसोईघर के भवन पर अचानक एक चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे खाना बना रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई। रसोईघर में मौजूद एसएमसी प्रधान गिरकर घायल हो गई। जिस समय ये घटना हुई उस समय सभी मिड डे मील का खाना पका रहे थे।

स्कूल प्रबंध्ान समिति (एसएमसी) प्रधान खाने का निरीक्षण कर रही थीं। जैसे ही पेड़ गिरा तो भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान एसएमसी प्रधान गली में गिर गईं। हादसे में एसएमसी प्रधान को चोटें आई हैं। मुख्याध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि स्कूल भवन के इर्द गिर्द करीब एक दर्जन चीड़ के पेड़ हैं।
विज्ञापन


इनसे खतरा बना हुआ है। स्कूल प्रशासन ने वन विभाग, एसडीएम भोरंज, शिक्षा उपनिदेशक और पंचायत प्रधान को इस संबंध में अवगत करवाया है। अभी तक पेड़ों को नहीं हटाया गया है। वहीं वन विभाग के बीओ मंशा राम शर्मा ने बताया कि चीड़ के पेड़ों की निशानदेही कर ली है। इन पेड़ों को कटवाने की अनुमति भी मिल चुकी है। शीघ्र ही उन्हें काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें