डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार रात सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई। बुधवार सुबह सड़क खुलने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
सर्कुलर रोड पर होटल महामाया के पास मंगलवार शाम भूस्खलन के खतरे के चलते बंद की गई सड़क बुधवार सुबह चार बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी गई। हालांकि दिनभर पहाड़ी से पत्थर गिरने से खतरा बना रहा।
विज्ञापन
घटना स्थल पर बार-बार ट्रैफिक वन-वे होता रहा। बारिश का पानी पहाड़ी में रिसने से डंगा एकाएक न गिरे इसके लिए पूरे दिन तिरपाल से ढक कर रखा गया। एहतियात तौर पर डंगे पर लगी रेलिंग को एक-एक कर हटाया गया। भूस्खलन के चलते आरसीसी का डंगा सड़क की ओर धंस गया है।
सड़क पर आई मिट्टी और आरसीसी ब्लॉकों को बुधवार सुबह ही जेसीबी की मदद से हटा दिया था। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार रात सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई। बुधवार सुबह सड़क खुलने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।