फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद शिमला में सिनेमा की वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
टुटीकंडी-आईएसबीटी में एसआरएस के स्थान पर खुला अयान सिनेमा
विज्ञापन

क्रॉसर
दिवाली पर 4 नवंबर को रिलीज होगी पहली बड़ी फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना के कारण दो साल से बंद पड़े सिनेमा की दिवाली पर शिमला में वापसी होने जा रही है। टुटीकंडी आईएसबीटी स्थित एसआरएस सिनेमा के स्थान पर अयान सिनेमा खुल गया है।
दिवाली पर यहां 4 नवंबर को बड़ी फिल्म रिलीज होने के बाद रौनक लौटने की उम्मीद है। इस मल्टीप्लेक्स में लोग थ्री डी फिल्मों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। लॉक डाउन के दौरान सिनेमा मालिकों को घाटा होने से शिमला में कई सिनेमा बंद हो गए हैं। दो सालों से बड़ी फिल्में रिलीज न होने से दर्शकोें ने सिनेमाघरों का रुख नहीं किया। महाराष्ट्र और मुंबई में सिनेमाघरों के बंद होने से नई फिल्में रिलीज नहीं हुईं। अब मुंबई के सिनेमाघर खुल गए हैं और 4 नवंबर को रोहित शेट्टी की सूर्यवंशम रिलीज हो रही है। इसके बाद कई ओर बड़ी फिल्में रिलीज होने की कतार में हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मामले घटने के बाद सिनेमाघरों में लोगों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। 22 अक्तूबर से महाराष्ट्र में 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर खुल चुके हैं। पंजाब में 75 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों खोलने की छूट दी है। शिमला में भी अयान सिनेमा का 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन हो रहा है।
दिवाली के बाद रफ्तार
पकड़ेगा सिनेमा : कुलदीप
अयान सिनेमा के प्रबंधक कुलदीप ठाकुर ने बताया कि दिवाली पर बड़ी फिल्में रिलीज होने के बाद सिनेमा उद्योग के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स चलाया जा रहा है। सरकार से इसे पंजाब की तर्ज पर 75 फीसदी तक बढ़ाने का आग्रह किया है। लॉकडाउन के चलते बड़ी फिल्मों की रिलीज टल रही थी। बहुत सी फिल्में तैयार हैं और दिवाली से होली तक एक के बाद एक बड़ी रिलीज होगी। मल्टीप्लेक्स को थ्री डी सुविधा से भी लैस किया गया है।
विज्ञापन

थियेटर के सामने फीका पड़ जाएगा ओटीटी
कोरोनाकाल में जब थियेटर बंद थे तो ओटीटी प्लेटफार्म ने घर बैठे लोगों को मनोरंजन किया। 3 महीने से एक साल की सब्सक्रिप्शन लेकर लोगों ने मोबाइल फोन पर ही फिल्मों का लुत्फ लिया। लेकिन अब थियेटर दोबारा खुल गए हैं और बड़े पर्दे पर फिल्मों की वापसी हो रही है तो ओटीटी प्लेटफार्म के फीका पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें