फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रिड़ी स्कूल में तैनात जुखाला के चुनी लाल ठाकुर नेशनल गेम्स में होंगे रेफरी

Mon, 27 Jan 2025 09:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)

सार

 बिलासपुर जिले के जुखाला के चुनी लाल ठाकुर का चयन 39वीं नेशनल गेम्स में खो-खो स्पर्धा के लिए तकनीकी अधिकारी (रेफरी) के रूप में हुआ है। 
विज्ञापन
चुनी लाल ठाकुर नेशनल गेम्स में होंगे रेफरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के जुखाला के चुनी लाल ठाकुर का चयन 39वीं नेशनल गेम्स में खो-खो स्पर्धा के लिए तकनीकी अधिकारी (रेफरी) के रूप में हुआ है। चुनी लाल वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिड़ी में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। छात्र जीवन में उन्होंने तीन बार इंटर यूनिवर्सिटी और कई बार राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जुखाला स्कूल मैदान में रोजाना सुबह और शाम इलाके के बच्चों को खो-खो की निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं। चुनी लाल के चयन की पुष्टि खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी ने आधिकारिक पत्र जारी कर की। चुनी लाल ने नियुक्ति के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, उपाध्यक्ष एलआर वर्मा, महासचिव देवी दत्त तंवर, तकनीकी बोर्ड चेयरमैन अमरजीत ठाकुर और प्रदेश सह सचिव लक्ष्मी दत्त का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें