फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर पर चलेगी एक ही होलीडे स्पेशल ट्रेन

Mon, 17 Dec 2018 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर पर इस बार कालका-शिमला ट्रैक पर एक ही होलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 20 दिसंबर से 15 जनवरी तक होलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। 7 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, चेयर कार के तीन और चेयर कार लगेज वेन का एक डिब्बा होगा। गाड़ी सुबह सात बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होगी और 12:15 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन


शिमला से गाड़ी की रवानगी का समय 3:50 बजे निर्धारित किया गया है। यह गाड़ी कालका रात 9:15 बजे पहुंचेगी। होलीडे स्पेशल ट्रेन की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कालका से शिमला की ओर अप साइड में गाड़ी ट्रेन नंबर 52445 और शिमला से कालका की ओर डाउन साइड में गाड़ी ट्रेन नंबर 52446 पर चलेगी। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि 20 दिसंबर से होलीडे स्पेशल गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कालका शिमला ट्रैक पर रेलवे ने बतौर होलीडे स्पेशल 15 दिसंबर से दो गाड़ियां चलाने की तैयारी की थी लेकिन कोच की कमी के चलते अब एक ही गाड़ी चलाने का फैसला लिया है।

कालका शिमला ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों के कुछ कोच अपग्रेड करने के लिए वर्कशाप भेजे गए हैं। अपग्रेड होने के बाद यह कोच आगामी समर टूरिस्ट सीजन के दौरान गाड़ियों में जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें