इस साल 199 मामले 455 आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने मिशन भरोसा के तहत चिट्ट समेत अन्य नशों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत इस वर्ष अभी तक करीब 199 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें 455 के करीब आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 442 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इस साल पुलिस ने कई बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से नशा तस्करी के मुख्य सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदीप शाह, गुरमीत, विजय सोनी, शर्मा गिरोह समेत कई ऐसे गिरोहों का भंडाफोड़ किया है, जो कि जिले के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलकर उनकी जिंदगी को बर्बाद कर रहे थे।
पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पिछले तीन साल में पुलिस ने ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया है. जिससे की जिले में लंबे समय से सक्रिय गिरोहों को पकड़ा जा चुका है। इससे लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति विश्वास बढ़ा है और उनसे महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही है। नशा तस्करी के खिलाफ आने बाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। संजीव कुमार गांधी एसएसपी, शिमला