शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट आठ जून से भक्तों के लिए नहीं खोले जाएंगे। यह बात मंदिर आयुक्त एवं डीसी ऊना संदीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के आगामी आदेशों तक मंदिर नहीं खोले जाएंगे। हालांकि केंद्र सरकार ने आठ से धार्मिक स्थल खोलने की अनुमति दे दी है। चिंतपूर्णी व्यापार मंडल तथा बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा तथा अधिकांश पुजारियों ने भी प्रशासन के फैसले से सहमति व्यक्त की है। छिंदा ने कहा कि यदि बाहरी राज्यों से श्रद्धालु आते हैं तो यहां कोरोना वायरस का खतरा बढ़ सकता है। वहीं कांगड़ा और बिलासपुर के उपायुक्तों का कहना है कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन आने पर कोई फैसला लेंगे।