आशिमा, ओजस्वी की टीम ने डाला भांगड़ा संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल द मॉल शिमला में बाल वाटिका का वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों और बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब रंग जमाया। कार्यक्रम की शुरुआत मिशिता, रियांशी, समायरा और उनके सहयोगियों की मधुर सरस्वती वंदना से हुई।
पूर्वित, युवान, तन्मय, राघव, वैष्णवी, ख्याति, तेजस्वी, अनन्या व उनके साथियों ने ऊर्जावान अंग्रेजी नृत्य प्रस्तुत किया। विहान, आदित्य चौहान, हयान, मान्यता, नूतन, वर्निका एवं उनकी टीम ने प्रभावशाली हिंदी नाटक के माध्यम से अभिनय प्रतिभा दिखाई। संदीप, अनिरुद्ध ठाकुर, मृत्युंजय और ओजस चौहान की टीम ने उत्कृष्ट योग प्रदर्शन किया। समारोह में हिमाचली लोक संस्कृति की झलक जत्सय, जीवांश, उदित, वैभवी, सर्विका, दिव्यांशी, कुशप्रिया की पहाड़ी नाटी से मिली। आशिमा, ओजस्वी, रियांशिका, ध्रुवांश महदुधिया और कबीर ने जोशपूर्ण पंजाबी भांगड़ा प्रस्तुत किया। सारांश, अयांश, अनंथन, शनाया और आव्या ने हिंदी कविताएं सुनाईं, जबकि कविश, रुद्र, अव्युक्त, सात्विक, माहिका दिविशा व उनके समूह ने अंग्रेजी कविताओं से अपनी भाषायी प्रतिभा का परिचय दिया। अभियुदय, आदया, हनविका, रिधवन व उनकी टीम ने अंग्रेजी नाटक द्वारा अभिनय की छटा बिखेरी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा।