बाल विवाह करवाने जा रहे अभिभावक उस वक्त मंदिर से भाग खड़े हुए जब मंदिर के पुजारी ने दुल्हन का जन्म तिथि प्रमाण पत्र मांग लिया।
बुधवार को चाइल्ड लाइन चंबा को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि सलूणी क्षेत्र के रहने वाले एक अभिभावक अपनी बच्ची का बाल विवाह करवा रहे हैं।
दुल्हन की आयु 18 वर्ष से कम है। ऐसे में चाइल्ड लाइन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस विभाग को सूचना दे दी। इस मामले को लेकर खुद भी छानबीन शुरू कर दी है। चाइल्ड लाइन के मुताबिक लड़की की माता ने दूसरी शादी की है।