फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए बैंक चलाए अभियान'

Thu, 28 Sep 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक जितना ज्यादा ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देंगे। उतना ज्यादा ही सामाजिक कल्याण स्कीमों में लाभार्थी को फायदा मिलने में गड़बड़ी की संभावना कम होगी। इसलिए बैंकों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


यह बात वीरवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव वीसी फारका ने कही। उन्होंने चार अक्तूबर को मुद्रा प्रचार अभियान में शिमला में होने वाले कार्यक्रम में बैंकों, इंश्योरेंस कंपनियों और अन्य साझेदारों को ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने और उन लोगों को जो अब तक बैंकिंग व्यवस्था के दायरे से दूर रहे हैं उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए प्रयास करने को कहा। 

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बैंकों को निर्देश दिए कि वह ज्यादा से ज्यादा लोन वितरण पर फोकस करें। यूको बैंक के सीईओ और एमडी आरके ठक्कर ने कहा कि बैंक सामूहिक रूप से काम करते हुए लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एसएलबीसी के दावे पर रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अमर नाथ ने जिलावार वर्तमान स्थिति का आंकलन करने की बात कही। इससे पहले यूको बैंक के जीएम यूसी शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत में आश्वस्त किया कि हिमाचल में 31 दिसंबर 2017 तक हर हाल में सभी बैंक खातों को आधार से लिंक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें