मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला जाकर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम पूछा। बीते दिनों सुरेश भारद्वाज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला जाकर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज का कुशलक्षेम पूछा। बीते दिनों सुरेश भारद्वाज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और आईजीएमसी में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक हरीश जनारथा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।