फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन सीएम जयराम को एम्स से मिली छुट्टी, हेलीकॉप्टर से शिमला लौटे

Tue, 22 Feb 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दिल्ली एम्स में भर्ती रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार जयराम ठाकुर अब स्वस्थ हैं। भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन
सीएम जयराम का अनाडेल में हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीने में दर्द के बाद अपना उपचार करवाने के लिए दाखिल रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को  पांचवें दिन एम्स नई दिल्ली से छुट्टी मिल गई। वह हरियाणा सरकार के एयरक्राफ्ट से पहले चंडीगढ़ पहुंचे। उसके बाद अपने हेलीकॉप्टर से शिमला लौटे। मुख्यमंत्री शुक्रवार से नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती थे। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है। थोड़ा बुखार था और रूटीन का चेकअप के लिए एम्स गया था। डॉक्टरों ने कहा कि दो दिन रुकना चाहिए। चार दिन आराम किया। सीएम ने कहा कि बजट सत्र के लिए वह पूरा तैयार होकर आए हैं। बजट भी प्रस्तुत करेंगे। विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है। जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें