फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम बोले- सीएम बनने का ख्वाब देख रहे कई कांग्रेसियों का टूटेगा सपना

Wed, 20 Oct 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का नुकसान करवाना चाहते हैं, इसलिए वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जीवन में इंसान को हर काम संभलकर करना चाहिए। कांग्रेसी सवाल उठा रहे हैं कि जयराम ने चार साल में क्या किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी सदर के अलावा शिवाबदार और सराज में जनसभाएं कीं। द्रंग के शिवाबदार में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ख्वाब देखने वाले कई कांग्रेस नेताओं का सपना उपचुनाव तोड़ेंगे। हार के साथ ऐसे नेताओं की रिटायरमेंट होगी। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का नुकसान करवाना चाहते हैं, इसलिए वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। जीवन में इंसान को हर काम संभलकर करना चाहिए। कांग्रेसी सवाल उठा रहे हैं कि जयराम ने चार साल में क्या किया। हमने गरीबों के लिए जो काम किए हैं, उसके बारे में कांग्रेस कभी सोच भी नहीं सकी। हिमकेयर और सहारा योजना शुरू की। 

विज्ञापन


कहा कि कोविड में भी हमने काम रुकने नहीं दिया। जितनी सड़कें कांग्रेस सरकार ने पांच साल में बनाईं, उससे ज्यादा सड़कें हमने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में बनाई हैं। पूरे देश में कोविड मैनेजमेंट में किसी राज्य ने बेहतर प्रदर्शन किया है तो वह हिमाचल है। वैक्सीन लगाने में भी पहाड़ी प्रदेश अव्वल रहा। कांग्रेस के लोग तो प्रचार करते रहे कि कोरोना वैक्सीन मत लगवाओ, इसके कई साइड इफेक्ट गिनवाए। वही  कांग्रेस नेता वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में लगे रहे। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार के खिलाफ कोई भी बड़ा स्थायी मुद्दा नहीं है। कोविड का दौर नहीं आया होता तो हम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का कार्य शुरू कर चुके होते। इसके महत्वपूर्ण ओएलएस और रिडार सर्वे पूरे हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें