फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कोरोना से नहीं निपट पा रहे, कांग्रेस से क्या निपटेंगे: राठौर

Fri, 13 Nov 2020 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान पर जवाबी हमला किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कोरोना और कांग्रेस मुक्त होगा। राठौर ने कहा कि पहले वह कोरोना, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेकाबू होता नशे के कारोबार से निपट लें। इसके बाद कांग्रेस से निपटने की सोचें। मुख्यमंत्री कोरोना से तो नहीं निपट पा रहे हैं और कांग्रेस से निपटना उनके बस की बात नहीं है। छल कपट की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलती।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से निपटने की सलाह दी है। जिस कार्य के लिए लोगों ने उनकी सरकार को चुना है, उसे वह पहले पूरा करें।  मुख्यमंत्री जयराम कांग्रेस की चिंता छोड़कर पहले प्रदेश की समस्याओं और फिर अपनी चिंता करें। राठौर ने कहा कि उन्हें बिहार चुनाव परिणामों से ज्यादा खुश और उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। बिहार में भाजपा चुनाव कैसे जीती है। इसे देश के लोग अब भलीभांति समझ और जान चुके है। जयराम सरकार की इन तीन साल में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसका वह जश्न मना सकें। प्रदेश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें