फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में पर्यटक ने होटल के कमरे में लगाया फंदा

Thu, 24 Dec 2020 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनाली के एक होटल के कमरे में पंखे से लटककर हरियाणा के 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक एक दिन पहले ही होटल में आया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल से बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पर्यटक अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस होटल में पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में होटल का दरवाजा खोला गया। अंदर पर्यटक पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी की। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया। शव को कब्जे लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पर्यटक की पहचान अतीश आहुजा 28, पुत्र राकेश आहुजा, निवासी प्रताप नगर, हरियाणा के रूप में हुई है। युवक ने होटल में फंदा क्यों लगाया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

गुरुवार को एसएचओ मनाली टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मनाली के एक होटल में हरियाणा के युवक ने फंदा लगाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें