हिमाचल का 15 से 29 वर्ष का 34 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। चौंकाने वाले आंकडा तो यह हैं कि प्रदेश की 15 से 29 आयु वर्ग की 49 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं।
बेरोजगारी में हिमाचल प्रदेश फिर हिंदुस्तान में पहला राज्य बन गया है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को पीएलएफएस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश शहरी बेरोजगारी में नंबर एक है। इसके मुताबिक हिमाचल का 15 से 29 वर्ष का 34 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। चौंकाने वाले आंकडा तो यह हैं कि प्रदेश की 15 से 29 आयु वर्ग की 49 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं। बरागटा ने कहा कि वह प्रदेश सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि कांग्रेस ने जनता को गारंटी दी थी कि पहली कैबिनेट में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे।
विज्ञापन
यानी साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी थी। लेकिन कांग्रेस सरकार एक वर्ष में एक भी व्यक्ति को रोजगार देने में असफल रही है। कांग्रेस की सारी गारंटियां अभी तक झूठी साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को धर्मशाला में किस बात का जश्न मना रही है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि वह किस प्रकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओ को रोजगार देंगे।