सरकार ने हिमाचल में खनिज तस्करी रोकने के लिए एक महीने में आधा दर्जन बॉर्डर पर चेकपोस्ट एक माह में लगाने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में जिला ऊना और सोलन में चेकपोस्ट स्थापित करने का कार्य आवंटित कर दिया है। खनन माफिया पर शिकंजा कसने को प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। सरकार ने जिला ऊना में 5 और जिला सोलन के बॉर्डर में एक चेकपोस्ट तैयार करने के लिए टेंडर आवंटित कर दिए हैं। जिस कंपनी को चेकपोस्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है, उसे यह कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रदेश के खनिज यानी रेत-पत्थर और बजरी की तस्करी रोकने के लिए अन्य जिलों के बॉर्डर में चेकपोस्ट बनाई जाएंगी।