फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इन नंबरों से कॉल आए तो न करें रिसीव, लग सकता है चूना

Sat, 24 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान! आपके मोबाइल की स्क्रीन पर 26095343130 या 260953543142 नंबर से कॉल आ रही है तो उसे रिसीव न करें। यह कॉल नाइजीरिया से साइबर क्रिमिनल कर रहे हैं। यह प्रीमियर कॉल है।
विज्ञापन


कॉलर आपके साथ हिंदी में बात करेगा और आपके साथ लंबी बात करने की कोशिश करेगा। अगर आप कॉल रिसीव करते हैं और कॉलर से बात करते हैं तो प्रति मिनट आपको तीन सौ रुपये का चूना लगेगा। इसकी जानकारी आपको नहीं होगी।

इस तरह के सैकड़ों मामले रोजाना आ रहे हैं।  इनके शिकार आईएएस अफसर से लेकर पुलिस वाले भी हो चुके हैं। वीरवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साइबर सैल ने अलर्ट जारी कर मोबाइल उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


साइबर सैल में रोजाना इस तरह की दर्जनों शिकायतें आ रही हैं। हद तो तब हो गई जब इन शातिरों की कॉल प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी आने लगे। ये शातिर दो तरह से काम कर रहे हैं। किसी के मोबाइल पर केवल मिस कॉल देंगे अगर किसी ने कॉल वापिस कर दी तो भी प्रति मिनट 400 रुपये बिल में जुड़ जाएगा। अगर किसी ने कॉल रिसीव कर ली तो भी उपभोक्ता का लुटना तय है।

पोस्टपेड पर आ रही है कॉल

शातिरों का नेटवर्क जबरदस्त है वह केवल पोस्टपेड नंबर के उपभोक्ताओं को ही अपना निशाना बना रहे हैं क्योंकि उपभोक्ता को मौके पर पता नहीं चल पाता कि उसके साथ ठगी हुई है। ठगी का पता तब चलेगा जब भारी भरकम बिल सामने होगा। उसके बाद जब वह संबंधित मोबाइल कंपनी से इस बारे में बात करते हैं तब पता चलता है कि उक्त नंबर से बात हुई थी और जिस नंबर से बात हुई उसने प्रीमियम चार्ज किया है।

मोबाइल कंपनी के खाते में जा रहा है सारा पैसा
नाइजीरिया में जिस मोबाइल कंपनी के यह नंबर है सारा पैसा प्रीमियम चार्ज के तौर पर कंपनी के खाते में जाता है। साइबर सैल की अब तक की तफ्तीश के मुताबिक कंपनी और शातिरों का इसमें 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहती है। ऐसे नंबरों पर अंकुश लगा पाना फिलहाल संभव नहीं है, लिहाजा उपभोक्ताओं को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

ऐसे फंसाते हैं जाल में

260+234 और +372 कोड से अगर आपके मोबाइल पर कॉल आए और आपने रिसीव कर लिया तो शातिर आपके साथ हिंदी में बात करेगा। आप से कहेगा कि आपकी लॉटरी निकली है या आपसे कहेगा कि हादसे में आपका रिश्तेदार घायल हो गया है या फिर खुद को बैंक का अधिकारी बताकर बैंक खातों की डिटेल लेने की कोशिश करेगा। उसकी यही कोशिश रहेगी वह ज्यादा से ज्यादा आपके साथ बातचीत करेगा।

नाइजीरिया से ऑपरेट हो रही कॉल : धवन
एसपी साइबर क्राइम संदीप धवल ने कहा कि मोबाइल उपभोक्ता 26095343130 या 260953543142 (+ 260+234 और +372) नंबर की कॉल रिसीव न करें और न ही इन नंबरों से आई मिस कॉल का जवाब दें।

ऐसी दर्जनों शिकायतें आ रही हैं। कॉल सुनने में भी प्रति मिनट करीब 350- 400 रुपये का बिल बन रहा है। यह कॉल नाइजीरिया से आ रही है। इन्हें नजरअंदाज करें। साइबर सैल मामले की जांच कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें