फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

807 ग्राम अफीम और 42 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
807 ग्राम चरस के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने चरस और हेरोइन के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 807 ग्राम चरस और 42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी भानु सूद (26) हिमलैंड, निहाल वर्मा (22) ठियोग, रमेश कुमार (37) मशोबरा और आज्ञा पाल (34) आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ पंजाब का रहने वाला है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैै। पुलिस ने इसमें चार अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम ने शोघी क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच एचआरटीसी बस में भानु सूद की तलाशी लिए तो 7.59 ग्राम और निहाल वर्मा से 34.41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बालूगंज थाना पुलिस ने जतोग क्षेत्र में पंजाब के युवक रमेश से 53 ग्राम चरस बरामद की। न्यू शिमला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका तो उससे 754 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें