सरकाघाट विस क्षेत्र के तलाव में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि सूबे में मात्र सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक राजनीतिक पीढ़ी का परिवर्तन हुआ है।
लोकतंत्र में विधानसभा के अंदर और बाहर सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए। चार्जशीट का जवाब उसी भाषा में मिलेगा। इससे कांग्रेस की ही मुसीबतें बढ़ेंगी।
बता दें कि हिमाचल सरकार एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में समारोह आयोजित कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इसी दिन कांग्रेस शिमला में कई आरोपों के साथ राज्यपाल को भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट सौंपेगी।