फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुल्लू में जलाई 16 करोड़ की 160 किलो चरस , डीजीपी रहे मौजूद

Fri, 29 Apr 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू

सार

 पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस की ओर से जलाई गई भांग उच्च गुणवत्ता की थी और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपये प्रति किलो कीमत थी। उन्होंने कहा कि चरस की खेती व नशे की तस्करी को खत्म करने के लिए पुलिस सतर्क है। 
विज्ञापन
कुल्लू में जलाई 16 करोड़ की 160 किलो चरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शमशी की जरड़ भुट्टी कॉलोनी में पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न मामलों में बरामद की गई 16 करोड़ रुपये की 160 किलोग्राम चरस को जलाया। इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी मौजूद रहे। इस दौरान 120 चरस और 80 अफीम के पौधों को भी आग के हवाले किया गया। पहले पुलिस चरस को पुलिस लाइन में खुले में जलाती थी। इस बार इसे मशीन के जरिये जलाया गया। पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 43 मामलों में यह चरस बरामद की थी। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस ने जिस भांग को जलाया है वह हाई क्वालिटी की चरस थी और इसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 10 लाख रुपये प्रति किलो भाव है। उन्होंने कहा कि कुल्लू चरस की खेती और प्राकृतिक रूप से उगने वाली चरस के लिए अति संवेदनशील है। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक मधुसूधन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, पुलिस उपाधीक्षक मोहन रावत और नारकोटिक्स विभाग के उपाधीक्षक एश्वर्य गुप्ता मौजूद रहे। 

नहीं हो पाया टेनिस कोर्ट का शुभारंभ 
बाशिंग में पुलिस लाइन में तैयार टेनिस कोर्ट का उद्घाटन नहीं हो पाया। पुलिस विभाग ने इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर रखी थी और सबको पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का इंतजार था। इसी बीच पुलिस महानिदेशक का काफिला अचानक मंडी की तरफ निकल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें