फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में ओपीडी व्यवस्था बदली, अब फोन से भी करवा सकेंगे पंजीकरण

Sun, 26 Nov 2023 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

एम्स में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समय-समय पर व्यवस्था में परिवर्तन किया जाता है। इसी के मद्देनजर एम्स प्रबंधन ने पर्ची काउंटर व्यवस्था में परिवर्तन किया है। 
विज्ञापन
बिलासपुर एम्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स बिलासपुर की ओर से ओपीडी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 28 नवंबर से लोगों को ओपीडी के बाहर पर्ची काउंटर की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। साथ ही एम्स प्रबंधन ने सीमित ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को खत्म कर दिया गया। लोग फोन के माध्यम से भी एम्स में पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रबंधन की ओर से ओपीडी की समय सारणी में भी बदलाव किया गया है। एम्स में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समय-समय पर व्यवस्था में परिवर्तन किया जाता है। इसी के मद्देनजर एम्स प्रबंधन ने पर्ची काउंटर व्यवस्था में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक काउंटर पर जाकर लोग पंजीकरण करवा सकते हैं। शनिवार के दिन सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक पंजीकरण होगा। वहीं फोन के माध्यम से पंजीकरण सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक करवा सकते हैं। इसके लिए 8219550572, 9015480371 और 01978292563 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जानकारी के लिए भी इन नंबर पर सुबह संपर्क किया जा सकता है। एम्स बिलासपुर प्रबंधन की ओर से इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह बदलाव 28 नवंबर से लागू होंगे।

ओपीडी में हुआ ये बदलाव
सोमवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
जनरल मेडिसिन (यूनिट-1) जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-1), अस्थि रोग (1), त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, मनोरोग, हृदय चिकित्सा, कैंसर विभाग, दंत रोग, बाल शल्य चिकित्सा, विकिरण कैंसर विभाग, कैंसर शल्य चिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी, नवजात शिशु विभाग, गठिया विभाग, पीएसी और किडनी रोग विभाग।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
अस्थि रोग (1), बालरोग चिकित्सा, दंत रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, जनरल सर्जरी, मनोरोग, एंडोक्रिनोलॉजी, बाल शल्य चिकित्सा, कैंसर शल्य चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (युनिट-1) जनरल मेडिसिन (यूनिट-1), विकिरण कैंसर विभाग, वृद्धावस्था चिकित्सा विभाग और पीएसी।
 

Trending Videos

मंगलवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
तंत्रिका-विज्ञान, मनोरोग, जनरल मेडिसिन (यूनिट-2) जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-2), अस्थि रोग (2), त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, हृदय छाती एवं रक्त वाहिनी शल्यचिकित्सा (सीटीवीएस), कैंसर शल्यचिकित्सा, विकिरण कैंसर विभाग, दंत रोग, तंत्रिका शल्य चिकित्सा, मूत्र रोग, पीएसी, और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी।

मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
अस्थि रोग (2), तंत्रिका-विज्ञान, मनोरोग, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, दंत रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, जनरल सर्जरी, विकिरण कैंसर विभाग, बालरोग चिकित्सा, पीएसी, कैंसर शल्य चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-2), जनरल सर्जरी (यूनिट-2) और गैर-संचारी रोग (एनसीडी)।

बुधवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
जनरल मेडिसिन (यूनिट-3), सामान्य शल्य चिकित्सा, बाल रोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग, (यूनिट-3), अस्थि रोग (1), त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, मनोरोग, हृदय चिकित्सा, कैंसर विभाग, दंत रोग, बाल शल्यचिकित्सा, विकिरण कैंसर विभाग, कैंसर शल्यचिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी, नवजात शिशु विभाग, पीएसी और किडनी रोग विभाग।

बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
बाल शल्य चिकित्सा, कैंसर शल्यचिकित्सा, जनरल मेडिसिन (यूनिट-3), जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-3) अस्थि रोग (1), त्वचा रोग, ईएनटी, दंत रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, मनोरोग, पीएसी, विकिरण कैंसर विभाग और वृद्धावस्था चिकित्सा विभाग।

गुुरुवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
तंत्रिका-विज्ञान, मनोरोग, जनरल मेडिसिन (यूनिट -1), जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-1), अस्थि रोग (2), त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, हृदय छाती एवं रक्त वाहिनी शल्यचिकित्सा, (सीटीवीएस), कैंसर शल्यचिकित्सा, विकिरण कैंसर विभाग, दंत रोग, तंत्रिका शल्य चिकित्सा, पीएसी, इंटरनेशनल रेडियोलॉजी, गठिया विभाग, मूत्र रोग और बाल शल्यचिकित्सा।

गुरुवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
अस्थि रोग (2), तंत्रिका-विज्ञान, मनोरोग, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, दंत रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, जनरल सर्जरी, विकिरण कैंसर विभाग, बालरोग चिकित्सा,पीएसी, कैंसर शल्य चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-1) जनरल सर्जरी, (यूनिट-1) और बाल शल्यचिकित्सा।

शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
जनरल मेडिसिन (यूनिट-2), जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-2) अस्थि रोग (1), त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, मनोरोग, हृदय चिकित्सा, कैंसर विभाग, दंत रोग, बाल शल्यचिकित्सा, विकिरण कैंसर विभाग, कैंसर शल्यचिकित्सा, प्लास्टिक सर्जरी, नवजात शिशु विभाग, पीएसी, किडनी रोग विभाग और मूत्ररोग।
 
 
 

शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
बाल शल्य चिकित्सा, कैंसर शल्यचिकित्सा, जनरल मेडिसिन (यूनिट-2), जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-2), अस्थि रोग (1), त्वचा रोग, ईएनटी, दंत रोग, एंडोक्रिनोलॉजी, मनोरोग, पीएसी, विकिरण कैंसर विभाग और गैर-संचारी रोग (एनसीडी)।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
जनरल मेडिसिन (यूनिट-3), जनरल सर्जरी, बालरोग चिकित्सा, प्रसूति एवं स्त्री रोग (यूनिट-3), अस्थि रोग (2), त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, मनोरोग, दंत रोग, विकिरण कैंसर विभाग, कैंसर शल्यचिकित्सा, पीएसी, तंत्रिका-विज्ञान और तंत्रिका शल्यचिकित्सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें