फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रेलवे का हाईकोर्ट में लिखित जवाब, जान हथेली पर रख पटरियां पार करते हैं स्कूली छात्र

Fri, 24 Nov 2023 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अपना लिखित जवाब पेश कर दिया। कोर्ट ने रेलवे ट्रैक को पार कर जाने वाले स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगा था। चीफ जस्टिस की डीबी ने अब अगली सुनवाई जनवरी 2024 में निर्धारित की है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे पटरियों पर स्कूली बच्चों की जान सांसत में होने के मामले में शुक्रवार को रेलवे ने हाईकोर्ट में अपना लिखित जवाब पेश कर दिया। इसमें रेलवे की ओर से कहा गया कि आगामी मार्च 2024 में यह फूट ओवरब्रिज पूरा बन जाएगा। इसके बाद राहत मिल सकेगी। चीफ जस्टिस की डीबी ने अब अगली सुनवाई जनवरी 2024 में निर्धारित की है।

विज्ञापन


बता दें कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज पूरा नहीं होने के कारण पटरियों के बीच से स्कूली बच्चों के आवागमन पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। जनहित याचिका के रूप में स्वीकार करते हुए डिवीजन बेंच ने पहले हुई सुनवाई में रेलवे से 48 घंटे में जवाब मांगा था। शुक्रवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में रेलवे की ओर से लिखित जवाब पेश किया गया।

हाईकोर्ट में पेश जवाब में रेल प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर स्टेशन के इस फूट ओवर ब्रिज को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना है। कुछ तकनीकि कारणों की वजह से यह काम समय पर पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


रेलवे ने अपने जवाब में कहा है कि अभी इस पर तेजी से निर्माण कार्य कराया जाएगा और मार्च 2024 के भीतर ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे के इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने अब जनवरी 2024 माह से शुरू होने वाले सप्ताह में मामले की अगली सुनवाई निर्धारित की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें