फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र प्रभा नेगी का जिला परिषद शिमला का अध्यक्ष बनना तय

Mon, 01 Feb 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
चंद्र प्रभा नेगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंद्र प्रभा नेगी का जिला परिषद शिमला की नई अध्यक्ष बनना लगभग तय है। कांग्रेस में राजनीतिक पैठ और रामपुर के कार्ड ने नेगी का अध्यक्ष पद तक पहुंचने का रास्ता काफी आसान बना दिया है। हालांकि, जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष सदस्य राजनीतिक आकाओं की शरण में पहुंचे हुए हैं। शिमला जिले के पर्यवेक्षक गंगूराम मुसाफिर ने कांग्रेस के समर्थक सदस्यों की बैठक सोमवार को राजीव भवन में बुलाई है। जबकि चुनाव 4 फरवरी को होंगे। 

विज्ञापन


जिला परिषद शिमला की पहले भी चंद्र प्रभा अध्यक्ष रह चुकी हैं और उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया था। कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर थी।  सिर्फ एक सदस्य के पाला बदलने के बाद चंद्र प्रभा नेगी को जिप अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था। मौजूदा समय में नेगी के पास प्रदेश कांग्रेस का पद भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की करीबी मानी जाने वाली चंद्र प्रभा का रामपुर कार्ड का जादू चल सकता है। इस बार शिमला जिप अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद पर कुमारसेन के उज्ज्वल मेहता और रोहड़ू के सुरेंद्र रक्टा के बीच मुकाबला है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की चली तो उज्ज्वल मेहता उपाध्यक्ष पद झटक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें