फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और सताएगा मौसम

Tue, 15 Apr 2014 05:33 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 16 अप्रैल को मध्यम ऊंचाई तथा मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है। 15 से 19 अप्रैल तक मौसम लगातार खराब रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश में अप्रैल माह का तापमान सामान्य से 5- 6 डिग्री कम चल रहा है।

पिछले 10 वर्षों के दौरान पहली बार यह गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में आई है। एक दिन के तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों के तापमान में 2 डिग्री से लेकर 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। केलांग सहित प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में फिर ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में करीब 10 साल के अंतराल में तापमान में इतनी गिरावट आई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें