फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: दोस्तों के साथ डलहौजी घूमने आए पंजाब के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत

Fri, 13 Feb 2026 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)।

सार

 मृतक की पहचान बलविंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव छलेरी कलां, डाकघर पोला, जिला फतेहगढ़, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
डलहौजी घूमने आए पंजाब के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दोस्तों के साथ घूमने डलहौजी पहुंचे पंजाब के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव छलेरी कलां, डाकघर पोला, जिला फतेहगढ़, पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बुधवार को बलविंद्र डलहौजी घूमने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दोस्तों के साथ काफी मौज-मस्ती भी की। वीरवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। दोस्त उन्हें नागरिक अस्पताल डलहौजी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जब उनकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया।

निजी वाहन में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे तो उनकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। रात को शव मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखा गया। साथ ही उनके परिजनों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया। शुक्रवार को जब परिजन चंबा पहुंचे तो पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पंजाब के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें