फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: मिड-डे मील वर्कर की हत्या का आरोपी को पांच दिन की रिमांड पर, परिजनों को सौंपा मृतक महिला का शव

Fri, 13 Feb 2026 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

 कांगड़ा जिले में पुलिस थाना डाडासीबा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौर में मिड-डे मील वर्कर की हत्या के आरोपी को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर हत्या मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना डाडासीबा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनौर में मिड-डे मील वर्कर की हत्या के आरोपी को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहलाकर रख दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कांगड़ा की अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 17 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को मृतका का पोस्टमार्टम डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में करवाया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


सुलोचना देवी (पत्नी स्वर्गीय विशंभर दास) निवासी चनौर राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में सेवाएं दे रही थीं। इसी दौरान गांव के ही 45 वर्षीय रोशन कुमार उर्फ मोनू ने पैसों के लेनदेन को लेकर स्कूल परिसर में ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाडासीबा ले जाया गया। लेकिन घाव इतने गहरे थे कि चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रोशन कुमार मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस जिला देहरा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और घटना के महज आधे घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल से सभी वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जांच निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें