फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क से संबंधित मामला बताकर शिक्षा विभाग ने झाड़ा पल्ला, डीसी बोले- जांच करो

Wed, 09 Dec 2020 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मैहला (चंबा)
विज्ञापन
पहाड़ी पर दी ऑनलाइन परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए पांच किमी दूर पहाड़ी पर जाकर चट्टानों की ओट तले परीक्षा देने के मामले में शिक्षा विभाग ने नेटवर्क से संबंधित मामला होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। वहीं, नौनिहालों से जुड़े मामले को को देखते हुए उपायुक्त चंबा ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांग ली है। कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन परीक्षा देना खुंदेल और बलोठ पंचायतों के बच्चों के लिए चुनौती बन गया है।

विज्ञापन


सेकेंड टर्म की परीक्षा देने के लिए मोबाइल सिग्नल की तलाश में बच्चे चार से पांच किमी का सफर तय कर पहाड़ी तक पहुंच गए। जहां पर पहाड़ी की ओट तले बैठ बच्चों ने परीक्षा दी। अमर उजाला की ओर से मामला उजागर करने के बाद उपायुक्त चंबा ने जांच को कह दिया है। इधर, विभाग ने साफ किया है कि ये मामला नेटवर्क से संबंधित है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि मामला नेटवर्क से संबंधित है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए विभाग को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें