मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के पहले मनरेगा टूरिज्म पार्क का विधिवत लोकार्पण किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम के साथ कृषि मंत्री रामलाल मारकंडा, वन मंत्री राकेश पठानिया, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, सुखराम चौधरी, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा भी जुड़े। मनरेगा टूरिज्म पार्क पर्यावरण संरक्षण का अनूठा मॉडल है। इसमें ग्रामीण पर्यावरण को बढ़ावा देने के साथ मनरेगा संभावनाएं पूरे देश को दिखाने के साथ जल, वन और वन्य संरक्षण के साथ पौधरोपण का व्यावहारिक संदेश देना है।