फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba Road Accident: भरमौर-पठानकोट हाईवे से खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, दो की मौत

Mon, 11 Mar 2024 11:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/चंबा

सार

 चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर  हड़सर से आगे दराटी पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। 
विज्ञापन
बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर  हड़सर से आगे दराटी पुल के पास एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान गाड़ी चालक राकेश कुमार पुत्र वद्री राम व अशनी कुमार पुत्र बहमी राम गांव हड़सर, तहसील भरमौर के रूप के हुई है। हादसे में सेरी गांव के अनिल कुमार घायल हुए हैं। हादसा देररात का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत करार दिया। वहीं, घायल उपचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दो की मौत और एक व्यक्ति घायल हुआ है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें