फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्र स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने जीता सोना

Sat, 01 Apr 2023 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

दिव्यांगजनों के लिए प्रतियोगिता 30 और 31 मार्च को करवाई गई। इसमें बाट पंचायत के त्रिलोक ने दो स्वर्ण और कोलका के सुनील कुमार ने एक स्वर्ण पदक जीता।
सोना जीतकर लाए बेटों की सफलता पर परिजन गदगद हैं। 
विज्ञापन
पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ियों ने जीता सोना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चंबा के दो खिलाड़ियों ने सोना जीतकर जिले का नाम देशभर में रोशन किया है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के सौजन्य से दिव्यांगजनों के लिए प्रतियोगिता 30 और 31 मार्च को करवाई गई। इसमें बाट पंचायत के त्रिलोक ने दो स्वर्ण और कोलका के सुनील कुमार ने एक स्वर्ण पदक जीता। सोना जीतकर लाए बेटों की सफलता पर परिजन गदगद हैं। वहीं, घर पर शनिवार सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मजदूरी और खेतीबाड़ी कर जीवन में आगे बढ़ने की सीख के बल त्रिलोक और सुनील कुमार ने माता-पिता को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में 15 प्रदेशों के 480 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें विकास खंड मैहला की पंचायत बाट के गांव गुदरा निवासी त्रिलोक उर्फ तनु ने डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बकौल त्रिलोक ने बताया कि उनके पिता राजेश कुमार खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि, माता सुमित्रा देेवी गृहिणी है। परिवार में पत्नी, दो बच्चे हैं। दिसंबर 2022 में राजस्थान के उदयपुर में नारायण संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चों और दोस्तों सुनील, वीरेंन और अमित को दिया।

वहीं, कोलका निवासी सुनील कुमार ने फैशन शो प्रतियोगिता में 15 राज्यों केे मॉडलों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पद अपने नाम किया। बताया कि उनके पिता बालो राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जबकि, उनकी माता विमला देवी गृहिणी हैं। परिवार में पत्नी पूजा देवी और दो बच्चे हैं। कहा कि जीवन में बहुत से उतार चढ़ाव आते हैं परंतु हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कहा कि हिमाचल सरकार को भी दिव्यांगजनों को खेल के लिए इस तरह से सुविधाएं देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें