फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पदोन्नति लेकर भी पुराना कार्यालय नहीं छोड़ रहे अधिकारी और कर्मचारी

Fri, 21 Apr 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

आमतौर पर देखा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी की प्रमोशन होने पर उनके जिला या उपमंडल को बदला जाता है, लेकिन चंबा में अधिकारी और कर्मचारी एक ही मंडल में प्रमोशन लेकर डटे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला चंबा में सरकारी विभागों में पदोन्नति लेने के बाद भी अधिकारी पुराने कार्यालय को छोड़ने को तैयार नहीं हो रहे हैं। बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण, पुलिस सहित अन्य सरकारी विभागों में पदोन्नति लेने के बाद कई अधिकारी-कर्मचारी उन्हीं कार्यालयों में डटे हुए हैं। इसके पीछे राजनीतिक पहुंच भी एक कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


जो कर्मचारी विभाग के जिस मंडल में कनिष्ठ अभियंता के पद पर था, वह सहायक अभियंता बनने के बाद भी उसी मंडल में अपनी सेवाएं दे रहा है। इसी तरह सहायक अभियंता पदोन्नत होकर अधिशासी अभियंता बनकर मौज कर रहा है। जबकि, पुलिस विभाग में कांस्टेबल से पदोन्नत होकर कंधे पर एक स्टार लगाकर एएसआई बनकर भी अपने पुराने कार्यस्थल को नहीं छोड़ रहे हैं।

आमतौर पर देखा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी की प्रमोशन होने पर उनके जिला या उपमंडल को बदला जाता है, लेकिन चंबा में अधिकारी और कर्मचारी एक ही मंडल में प्रमोशन लेकर डटे हैं। कई अधिकारी और कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिनकी आधी नौकरी एक ही कार्यालय में ही पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें