फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा की अफसरशाही फिर सुर्खियों में, अब विधायक ने लगाई फटकार

Thu, 15 Oct 2020 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा की अफसरशाही फिर सुर्खियों में है। इस बार सदर विधायक पवन नैयर ने फटकार लगाई है। उन्होंने अफरशाही पर मनमानी के आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि चंबा में सरकारी विभागों में जो भी सप्लाई अफरशाही के कहने पर की गई है, उसकी विजिलेंस से जांच करवाई जाएगी। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात कर ली है।

विज्ञापन


वीरवार को औचक निरीक्षण को पहुंचे सदर विधायक पवन नैयर ने डीआरडीए के अधिकारी व कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। डीआरडीए द्वारा खज्जियार में लाखों रुपये से बनाए गए गैलरी भवन के कार्य को रद्द करने के आदेश दिए। कहा कि गैलरी भवन को अफसरशाही के कहने पर पंचायत की रजामंदी के बिना बनाया गया है।

गैलरी भवन को लेकर सदर विधायक को भी कोई जानकारी नहीं है। चार शीशे लगाकर व दो चरखे रखकर एक गैलरी भवन बनाया गया है जबकि वहां पर बने पंचायत भवन को पंचायत को सूचित किए बिना तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इसको लेकर पंचायत की तरफ से डीआरडीए पर एफआईआर भी करवाई जा सकती है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि चंबा में अफसरशाही की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चंबा विधानसभा क्षेत्र में विधायक को बताए बिना कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। 

चंबा जिला में चल रहा देश से अलग कानून
 विधायक पवन नैयर ने डीआरडीए कार्यालय में जाने से पूर्व उपायुक्त कार्यालय के प्लानिंग विभाग में जाकर अधिकारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के आवंटन को किस आधार पर रोका जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर दी है।

चंबा में बाहरी लोगों को अफसर काम दे रहे हैं। उन्होंने चंबा जिला में देश से अलग कानून चलाए जाने की बात कहते हुए कहा कि देश को जहां सभी तरह से खोला जा रहा है, वहीं चंबा चौगान को रात नौ बजे लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जा रहा है। अब ऐसा नहीं चलेगा। चंबा के लोगों के साथ किसी तरह का अन्याय सहन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें