फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गद्दी नृत्य को मिला तीसरा स्थान

Sat, 19 Nov 2022 05:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

सरस्वती लोक कला संगम चंबा के कलाकारों को उपायुक्त डीसी राणा ने बधाई दी है। कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि चंबा जिले के गद्दी नृत्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
विज्ञापन
सरस्वती लोक कला संगम चंबा के कलाकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के गद्दी नृत्य को तीसरा स्थान मिला है। सरस्वती लोक कला संगम चंबा के कलाकारों को उपायुक्त डीसी राणा ने बधाई दी है। कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि चंबा जिले के गद्दी नृत्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने सांस्कृतिक दल को भविष्य में अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि तृतीय स्थान पर  रहे नृत्य पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये की धनराशि भी दी गई है। जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने भी चंबा पहुंचने पर सांस्कृतिक दल का प्रोत्साहन बढ़ाया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक दल में अतुल शर्मा, हिमांशु, रमेश कुमार, कर्म चंद, उत्तम, विनोद, नीरज, विवेक, तिलक, टेकचंद, नरेश, संजय, नीलम, मिनाक्षी, पिंकी, अनीता, रेखा और वंदना शामिल रहे। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता में फसल कटाई की श्रेणी में छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य को प्रथम, ओडिशा के ढेंगसा नृत्य को दूसरा और हिमाचल प्रदेश के गद्दी नृत्य को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में लगभग देश के 52 सांस्कृतिक दलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच भी मौजूद रहे।

चंबा में 384 छात्र दिखाएंगे संस्कृति की झलक
वहीं, ऐतिहासिक चंबा चौगान में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें 384 छात्र अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार शर्मा मुख्यातिथि थे। सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मान सिंह जरयाल सहित आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मान सिंह जरयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में लाहौल स्पीति को छोड़कर 11 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पहले दो दिन छात्र वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। अगले दो दिन छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगी। सोलो सांग, ग्रुप सांग, फॉक डांस सहित वन एक्ट प्ले और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का समापन 22 नवंबर को होगा। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक सुशील कुमार भारद्वाज, दीपक चौहान सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें