फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: बर्फबारी से साच पास मार्ग पूरी तरह बंद, पांगी के लोगों को लांघनी पड़ रहीं तीन राज्यों की सीमाएं

Sat, 19 Nov 2022 04:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)

सार

हर वर्ष प्रशासनिक आदेशों के चलते 15 नवंबर के बाद साच पास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा-भंजराडू-किलाड़ वाया साच पास मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया है। मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने से अब पांगीवासियों को तीन राज्यों की सीमाएं लांघ कर चंबा पहुंचना पड़ रहा है। चुराह उपमंडल के तहत काणों जोत पर वर्षभर बर्फ जमी रहती है। वहीं वाया साच पास मार्ग पर तीन से चार फीट बर्फ पड़ चुकी है।

विज्ञापन


इसके चलते किलाड़-भंजराडू-चंबा मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण इस बार नवंबर के शुरू में ही हिमपात हो गया है। इससे ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। कबायली क्षेत्र पांगी के लिए किलाड़-भंजराडू-चंबा मार्ग ही सुगम रहता है जो बर्फबारी के कारण बंद पड़ चुका है।

हर वर्ष प्रशासनिक आदेशों के चलते 15 नवंबर के बाद साच पास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया जाता है। इसके बाद 25 मार्च तक ही सड़क को दोबारा यातायात के लिए बहाल करवाने के प्रयास होते आए हैं। लिहाजा इस वर्ष नवंबर के आरंभ में ही बर्फबारी ने वाहन चालकों समेत पांगीवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


योगेश कुमार, कपिल कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, लोकेश राज, रजनीश कुमार आदि ने बताया कि प्रशासन को पांगीवासियों की सहूलियत के लिए साच पास मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाने के लिए समय रहते उचित प्रबंध करने चाहिए जिससे किसी के एकाएक बीमार होने पर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें