फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: समुद्र में डूबने से चलवाड़ा के मर्चेंट नेवी के इंजीनियर की मौत

Tue, 19 Mar 2024 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)

सार

कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली की पंचायत चलवाड़ा के 38 वर्षीय पंकज जम्वाल की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। समूची पंचायत में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
पंकज जम्वाल(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल जवाली की पंचायत चलवाड़ा के 38 वर्षीय पंकज जम्वाल की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। समूची पंचायत में शोक की लहर है। पंकज जंवाल पुत्र करनैल सिंह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। जाखो से सूरत जाने वाले अंबुजा सीमेंट के जहाज में वह सेवाएं दे रहे थे। 13 मार्च को अंबुजा शक्ति जहाज के अधिकारियों ने पंकज के लापता होने की सूचना परिजनों को दी थी।

विज्ञापन


14 मार्च को कोस्ट गार्ड, अन्य जहाजों और हेलिकाप्टर की मदद से पोरबंदर के पास समुद्र से पंकज का शव बरामद किया गया। शव को मुंबई से घर भेजना था, परंतु कुछ कारणों से अंतिम संस्कार परिजनों की उपस्थिति में 18 मार्च को मुंबई में ही कर दिया गया। 19 मार्च को शोकाकुल परिवार अस्थियां लेकर घर पहुंचा है। विभिन्न जांच एजेंसियां मृत्यु के कारणों का पता लगा रही हैं, लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें